Aaj Ka Rashifal 17 March 2026 today horoscope lucky zodiac future predictions for 12 zodiac signs Aaj Ka Rashifal 17 March 2026:आज शनि की राशि में 4 ग्रहों का कुयोग,वृश्चिक की लाइफ में विवाद, मकर को धनहानि,पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal 17 March 2026:आज शनि की राशि में 4 ग्रहों का कुयोग,वृश्चिक की लाइफ में विवाद, मकर को धनहानि,पढ़ें राशिफल

Horoscope 17 March 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 17 मार्च को मंगलवार है। आइए जानते हैं, 17मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। 

Tue, 17 March 2026 05:23 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Rashifal 17 March 2026:आज शनि की राशि में 4 ग्रहों का कुयोग,वृश्चिक की लाइफ में विवाद, मकर को धनहानि,पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 17 march 2026 : ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, कुंभ राशि में बुध, मंगल, चंद्रमा और राहु- ये एक कुयोग बना हुआ है, जहां मंगल, चंद्रमा और बुध सभी को राहु इन्फेक्टेड कर रहे हैं। यह एक-दो दिन जनमानस के लिए भारी पड़ सकता है। सूर्य, शुक्र और शनि मीन राशि में हैं, जहां सूर्य और शनि का कॉम्बिनेशन भी अच्छा नहीं माना जाएगा।

मेष राशि का राशिफल

स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसके कारण नुकसान हो सकता है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा करने से बचें। कोई भी संदिग्ध या मन को खराब करने वाले समाचार की प्राप्ति हो सकती है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि का राशिफल

स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, लेकिन सीने में विकार संभव है, ध्यान रखिएगा। कोर्ट-कचहरी से बचिए। पिता के स्वास्थ्य और स्वयं के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम है। कुल मिलाकर मध्यम समय का निर्माण हो रहा है, बचकर पार करिए। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि का राशिफल

स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। यात्रा करने से बचें। मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है, इस बात का ध्यान रखकर ही कोई कदम उठाइएगा। लाभकारी योजनाओं को ध्यान में रखकर अगर गलत निर्णय लिया आपने, तो आप अपमानित भी होंगे और नुकसान भी होगा। इसलिए अभी जैसे चल रहा है, वैसे चलने दीजिए। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि का राशिफल

अत्यंत खराब समय है। दुर्घटना का योग है, स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार शनैः-शनैः (धीरे-धीरे) बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखना और काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 17 मार्च: मेष राशि वालों के पास पैसा आएगा, एथिक्स से समझौता नहीं करें

सिंह राशि का राशिफल

दाम्पत्य को बचाइए। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, लेकिन व्यापार मध्यम है। नौकरी-चाकरी में कोई प्रतिकूल प्रविष्टि मिल सकती है। अच्छा समय नहीं है, एक-दो दिन सावधानी बरतिए। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि का राशिफल

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि का राशिफल

मानसिक आघात पहुंच सकता है। प्रेम में बड़ा विवाद हो सकता है और संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। आप निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिएगा। व्यापार लगभग ठीक-ठाक चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि का राशिफल

घर में कोई बड़ा विवाद हो सकता है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वयं का और माँ का स्वास्थ्य प्रभावित है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि का राशिफल

पराक्रम उतना रंग नहीं देगा और गलत क्रिया में पड़कर अगर शॉर्टकट मारने की कोशिश करेंगे तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। नाक-कान-गला की परेशानी संभव है। प्रेम-संतान मध्यम है। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली वस्तु का दान करना और लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि का राशिफल

धन हानि के संकेत हैं। निवेश मत करिएगा। जुआ, सट्टा, लॉटरी या कहीं भी इन्वेस्टमेंट अभी रोक दीजिए और गंदी भाषा के प्रयोग से बचिए, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि का राशिफल

घबराहट और बेचैनी बहुत परेशान करेगी। स्वास्थ्य प्रभावित है, मानसिक स्थिति प्रभावित है, प्रेम-संतान प्रभावित है। व्यापार शनैः-शनैः (धीरे-धीरे) बढ़ेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि का राशिफल

सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, व्यापार में लॉस, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम- स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखना और शिवजी का जलाभिषेक करना लाभकारी हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृषभ राशिफल 17 मार्च: आज ऑफिस लाइफ में कमिटेड और विवादों से दूर रहें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!