Aaj Ka Rashifal 17 June 2026 Today horoscope wednesday mesh to meen rashi daily future prediction आज का राशिफल 17 जून: 3 ग्रहों का शुभ संयोग कई राशियों को कराएगा धन लाभ, मिलेगा भाग्य का साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज का राशिफल 17 जून: 3 ग्रहों का शुभ संयोग कई राशियों को कराएगा धन लाभ, मिलेगा भाग्य का साथ

Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: आज कर्क राशि में चंद्रमा, गुरु और शुक्र का संयोग बन रहा है। तीन ग्रहों के एक साथ एक राशि में होने से त्रिग्रही योग बन रहा है। यह योग कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। जानें आपके लिए कैसा बीतेगा 17 जून 2026 का दिन।

Wed, 17 June 2026 04:35 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share
आज का राशिफल 17 जून: 3 ग्रहों का शुभ संयोग कई राशियों को कराएगा धन लाभ, मिलेगा भाग्य का साथ

Today horoscope 17 June 2026, Aaj ka rashifal: ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में स्वगृही बैठे हैं। सूर्य, बुध और चन्द्रमा मिथुन राशि में। चंद्रमा सूर्योदय के समय मिथुन राशि में रहेंगे। इसके बाद वो कर्क राशि में स्वगृही होंगे जहां शुक्र और गुरु के साथ संयोग करेंगे। चन्द्रमा पुनर्वसु नक्षत्र के बने हुए हैं जिसके मालिक गुरु होते हैं। अत्यंत शुभकारी हैं। लेकिन सूर्य के साथ हैं इस वजह से अस्त माने जाएंगे। यह सूर्योदय के पहले तक अस्त हैं इसके बाद फिर इनका उदय होगा और कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि:

भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का स्थिति मजबूत होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हुआ है। प्रेम, संतान की स्थिति और अच्छी हुई है, चाहे नया प्रेम हो चाहे पुराना प्रेम हो। भूमि, भवन, वाहन में आप निवेश कर सकते हैं। निवेश के लिए भी उचित समय है। घर में कुछ शुभ संस्कार होने के संकेत हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है, हर दृष्टिकोण से यह सही समय साबित होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल: बच्चों से मिलेगी कोई अच्छी खबर, आज इस बात का रखें ध्यान

वृषभ राशि:

स्वास्थ्य अच्छी स्थिति में है। थोड़ा सा रक्त से संबंधित विकार हो सकती है, इस बात का ध्यान रखिए। राजनीतिक लाभ होगा, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। उच्च अधिकारियों से जुड़ेंगे। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। निवेश के लिए नया मार्ग बनेगा और निवेश करना उचित भी होगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि :

मिथुन राशि की स्थिति अच्छी है। रौब-रुआब बना हुआ है। एक तेजी आपके अंदर आई हुई है। प्रेम का साथ है, संतान का साथ है। जीवनसाथी से प्रेम पनप रहा है और प्रेम जीवनसाथी बनने को तैयार है। धनागमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश के लिए उचित समय होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा होगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

शुभता के प्रतीक माने जाएंगे, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। भाग्य साथ देगा। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी होगी और निवेश के लिए भी नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग में भी आप जो पुराना चल रहा है उसमें भी निवेश कर सकते हैं। निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है। नव प्रेम का आगमन संभव है। पुराने प्रेम में मैच्योरिटी आएगी। जीवन साथी का बहुत अच्छा स्थिति रहेगा। कुल मिलाके पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ आपकी बहुत अच्छी दिख रही है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर राशिफल 17 जून: शनि का प्रभाव याद दिलाएगा ये दो चीजें

सिंह राशि-

सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा, कर्ज की स्थिति आ सकती है, खर्च की अधिकता होगी। प्रेम संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा, निवेश अभी रोक कर रखिए। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, थोड़ा सुधार की तरफ आप जा रहे हैं। प्रेम संतान की स्थिति सुधर चुकी है। नया प्रेम हो या पुराना प्रेम हो। जीवन साथी की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

धनु राशि:

स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जाएगा। लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय। नए प्रेम के लिए अच्छा समय कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि:

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाक़ात संभव है। स्वास्थ्य पहले से सुधार, प्रेम-संतान अत्यंत शुभकारी, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनु राशिफल: आज भावनाओं में बहकर ना लें कोई फैसला, रुके हुए धन की होगी वापसी

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा या शत्रु मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे और प्रेम नया हो या पुराना हो बहुत अच्छा होगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि:

नवप्रेम का आगमन होगा। पुराने प्रेम में मैच्योरिटी आएगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। लेखकों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य के लिए अच्छा समय। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!