Aaj Ka Rashifal 17 December 2025: Todays Horoscope and Daily Predictions for All 12 Zodiac Signs Aaj Ka Rashifal 17 December 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope 17 December 2025 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 17 दिसंबर को बुधवार है। आइए जानते हैं, 17 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Wed, 17 Dec 2025 07:10 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal 17 December 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj ka Rashifal 17 December 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा तुला राशि में, दोपहर में वृश्चिक राशि के हो जाएंगे, जहां शुक्र और बुध के साथ संयोग करेंगे। सूर्य और मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में। और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल दिख रही है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी हो गई है और व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवन साथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति थोड़ी सी नीरसता वाली होगी। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन कोई रिस्क मत लीजिएगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। थोड़ा स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कर्क राशि- भूमि भवन वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। बस भावुकता पर काबू रखें और बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यवसायिक सफलता मिलेगी। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 का पहला महीना इन राशियों को देगा शुभ फल, जीवन में होंगे बड़े बदलाव

तुला राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि की स्थिति अच्छी होगी। पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में पहले से बेहतर। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। जीवनसाथी से थोड़ी दूरी हो सकती है। बाकी अकारण चिंता भी हो सकती है। प्रेम संतान की स्थिति काफी बेहतर है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा होगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!