Aaj Ka Rashifal 1 April 2025 aries to pisces daily today horoscope predictions Aaj ka rashifal: 1 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj ka rashifal: 1 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

  • Today Horoscope 1 April 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 1 अप्रैल 2025 को मंगलवार है। आइए जानते हैं, 1 अप्रैल का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Tue, 1 April 2025 05:06 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj ka rashifal: 1 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा मेष राशि में। गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। शुक्र, शनि, सूर्य, बुध, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- तुलनात्मक अच्छा समय कहा जाएगा। बहुत अच्छा अभी नहीं चल रहा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अभी भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय। कर्ज की स्थिति चल रही है। खर्च की अधिकता चल रही है। सरकारी तंत्र से एक ड्राइनेस चल रही है या तनातनी कहेंगे जिसको। थोड़ा सा मध्यम समय आपको पार करने में लगेगा। सूर्य को जल देते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल: 1-30 अप्रैल तक का समय कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

वृषभ राशि- मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार सही रहेगा और आय आती रहेगी। आय में कोई प्रॅाब्लम नहीं होगी। तांबें की वस्तु दान करें।

मिथुन राशि- कुछ नए सोर्स बनेंगे इन्कम के और जो पुराने चलते आ रहे हैं वो भी बने रहेंगे। बस स्वास्थ्य, प्रेम, संतान पर ध्यान रखें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर राशिफल: 1-30 अप्रैल तक का समय मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

कन्या राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। आप रिस्क लेने लायक नहीं हैं इस समय। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। लेकिन मानसिक परेशानी घेरी रहेगी। बच्चों से लेकर के, प्रेम से लेकर के सारी चीजें इस समय परेशानी करेंगी। स्वास्थ्य भी मध्यम है। एक मध्यम समय का निमार्ण हो रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने में समय अच्छा व्यतीत करेंगे। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा है। गृह कलह के बड़े संकेत हैं। ध्यान रखिए। काली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनु मासिक राशिफल: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का महीना?

मकर राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि की स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- स्वास्थ्य जैसे चल रहा है वैसे ही है। मतलब खराब चल रहा है। प्रेम, संतान में सुधार हो चुका है। व्यापार भी लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!