aaj ka panchang chaitra navratri day 7 maa kalratri puja today chaiti chhath last day 25 march 2026 shubh muhurat Aaj Ka Panchang 25 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन, नोट करें मां कालरात्रि और बुधवार की पूजा के मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Panchang 25 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन, नोट करें मां कालरात्रि और बुधवार की पूजा के मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 25 March 2026: हिन्दू पंचांग की मदद से हर दिन के लिए पूजा-पाठ या व्रत से जुड़े शुभ मुहूर्त निकलते हैं। साथ ही इससे सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का भी पता लगाया जाता है। जानें 25 मार्च 2026 यानी बुधवार के दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त क्या है?

Wed, 25 March 2026 05:18 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Panchang 25 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन, नोट करें मां कालरात्रि और बुधवार की पूजा के मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 25 मार्च 2026 का पंचांग: पं. ऋभुकांत गोस्वामी, 25 मार्च, बुधवार, 2026, शक संवत् : 04 चैत्र (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 12 चैत्र मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 05 शव्वाल, 1447, विक्रमी संवत् : चैत्र शुक्ल सप्तमी तिथि दोपहर 01.51 मिनट तक पश्चात अष्टमी। सौभाग्य योग रात्रि 03.10 मिनट तक पश्चात शोभन योग, वणिज करण, चन्द्रमा मिथुन राशि में (दिन-रात)। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। बसंत ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 मिनट तक राहुकालम्। भद्रा दोपहर 01.51 मिनट से रात्रि 12.50 मिनट तक।

आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन

चैत्र का महीना चल रहा है। आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि को पूजा जाता है। चैत्र नवरात्रि के कुल 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा होती है। कल अष्टमी है और कल के दिन कन्या पूजन भी है। सप्तमी और अष्टमी की तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूनज बना हुआ था। पंचांग के हिसाब से आज सप्तमी है। आज ब्रह्म मुहूर्त और विजय मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। आज चैती छठ का चौथा यानी आखिरी दिन है। आज के दिन उषा अर्घ्य के साथ ही इस पर्व का समापन होगा। साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इसके अलावा आज बुधवार की पूजा भी होगी। आज का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है।

पंचांग

तिथि सप्तमी - 01:50 पी एम तक

नक्षत्र मृगशिरा - 05:33 पी एम तक

योग सौभाग्य - 03:09 ए एम, मार्च 26 तक

वणिज - 01:50 पी एम तक

विष्टि - 12:47 ए एम, मार्च 26 तक

वार बुधवार

पक्ष शुक्ल पक्ष

जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 04:45 ए एम से 05:33 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:09 ए एम से 06:20 ए एम

अभिजित मुहूर्त कोई नहीं

विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:19 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 06:34 पी एम से 06:57 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 06:35 पी एम से 07:45 पी एम

अमृत काल 09:19 ए एम से 10:48 ए एम

निशिता मुहूर्त 12:03 ए एम, मार्च 26 से 12:50 ए एम, मार्च 26

सर्वार्थ सिद्धि योग 06:20 ए एम से 05:33 पी एम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैत्र नवरात्रि 2026: तो ये है महाअष्टमी की सही डेट, कन्या पूजन के लिए 2 मुहूर्त

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 12:27 पी एम से 01:59 पी एम

यमगण्ड 07:51 ए एम से 09:23 ए एम

आडल योग 06:20 ए एम से 05:33 पी एम

दुर्मुहूर्त 12:03 पी एम से 12:52 पी एम

गुलिक काल 10:55 ए एम से 12:27 पी एम

भद्रा 01:50 पी एम से 12:47 ए एम, मार्च 26

वर्ज्य 01:31 ए एम, मार्च 26 से 03:02 ए एम, मार्च 26

बाण मृत्यु - 02:44 ए एम, मार्च 26 तक

अग्नि - 02:44 ए एम, मार्च 26 से पूर्ण रात्रि तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय 06:20 ए एम

सूर्यास्त 06:35 पी एम

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय 10:53 ए एम

चन्द्रास्त 01:35 ए एम, मार्च 26

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि का सातवां दिन कल: इस मुहूर्त में करें मां कालरात्रि की पूजा, पढ़ें कवच

दिन का चौघड़िया मुहूर्त

लाभ - उन्नति 06:20 ए एम से 07:51 ए एम

अमृत - सर्वोत्तम 07:51 ए एम से 09:23 ए एम

काल - हानि 09:23 ए एम से 10:55 ए एमकाल वेला

शुभ - उत्तम 10:55 ए एम से 12:27 पी एम

रोग - अमंगल 12:27 पी एम से 01:59 पी एमवार वेला

उद्वेग - अशुभ 01:59 पी एम से 03:31 पी एम

चर - सामान्य 03:31 पी एम से 05:03 पी एम

लाभ - उन्नति 05:03 पी एम से 06:35 पी एम

रात का चौघड़िया मुहूर्त

उद्वेग - अशुभ 06:35 पी एम से 08:03 पी एम

शुभ - उत्तम 08:03 पी एम से 09:31 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम 09:31 पी एम से 10:59 पी एम

चर - सामान्य 10:59 पी एम से 12:27 ए एम, मार्च 26

रोग - अमंगल 12:27 ए एम से 01:55 ए एम, मार्च 26

काल - हानि 01:55 ए एम से 03:23 ए एम, मार्च 26

लाभ - उन्नति 03:23 ए एम से 04:50 ए एम, मार्च 26काल रात्रि

उद्वेग - अशुभ 04:50 ए एम से 06:18 ए एम, मार्च 26

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!