aaj ka panchang 19 march chaitra navratri today maa shailputri kalash sthapana puja gudi padwa hindu nav varsh muhurat Aaj Ka Panchang 19 March 2026: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, हिंदू नव वर्ष, जानें कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Panchang 19 March 2026: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, हिंदू नव वर्ष, जानें कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 19 March 2026: हिन्दू पंचांग की मदद से हर दिन के लिए पूजा-पाठ या व्रत से जुड़े शुभ मुहूर्त निकलते हैं। साथ ही इससे सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का भी पता लगाया जाता है। जानें 19 मार्च 2026 यानी मंगलवार के दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त क्या है?

Thu, 19 March 2026 06:02 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Panchang 19 March 2026: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, हिंदू नव वर्ष, जानें कलश स्थापना के  लिए शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 19 मार्च 2026 का पंचांग: पं. ऋभुकांत गोस्वामी, 19 मार्च, गुरुवार, शक संवत्: 28, फाल्गुन, (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 06, चैत्र मास प्रविष्टे 2082 इस्लाम: 29, रमजान, 1447 विक्रमी संवत्: चैत्र कृष्ण अमावस्या प्रातः 06.53 मिनट तक पश्चात प्रतिपदा रात्रि 04.53 मिनट तक, शुक्ल योग रात्रि 01.17 मिनट तक, चंद्रमा मीन राशि में (दिन रात) सूर्य उत्तरायण। दोपहर 01.30 मिनट से अपराह्न 03 बजे तक राहुकालम्। रौद्र नाम नव विक्रमी संवत् 2083 प्रारंभ। चैत्र नवरात्र प्रारंभ। घट स्थापन (अभिजित मुहूर्त में) गुड़ी पड़वा। पंचक। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि का क्षय।

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन और पूजा का शुभ मुहूर्त

आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के कुल नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। हर साल चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि पर ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। बात की जाए शुभ मुहूर्त की तो आज सुबह 6:52 बजे से लेकर 7:43 बजे के बीच ही पूजा और घटस्थापना कर लें। अगर इस समय पर संभव ना हो पाएं तो आप दिन में 12:05 बजे से लेकर 12:53 बजे के बीच भी आप कलश की स्थापना कर सकते हैं। बता दें कि ये अभिजीत मुहूर्त होता है, जब आप पूजा कर सकते हैं।

गुड़ी पड़वा और पूजा का शुभ मुहूर्त

महाराष्ट्र साइड में आज गुड़ी पड़वा मनाई जाएगी। सूर्यादय के बाद गुड़ी पड़वा की पूजा करना शुभ माना जाता है। साथ ही ऐसी मान्यता है कि गुड़ी पड़वा की पूजा हमेशा चौघड़िया के शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। पंचांग के हिसाब से गुड़ी पड़वा की पूजा सुबह 6:53 बजे से लेकर 7:57 के बीच कर लेनी चाहिए। गुड़ी पड़वा के खास मौके पर लोग प्रॉपर्टी, वाहन या फिर कोई भी नई चीज खरीदने को शुभ मानते हैं।

आज है हिंदू नव वर्ष

चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि से ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। महाराष्ट्र में इस दिन को गुड़ी पड़वा के नाम से मनाया जाता है। वहीं आंध्र प्रदेश साइड इस दिन को उगादी के नाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास दिन पर सूर्य देवता को अर्ग्घ दिया जाना शुभ माना जाता है। वहीं लोग इस दिन घर को रंगोली इत्यादि से सजाते हैं। हिंदू नव वर्ष पर लोग स्नान-दान भी करते हैं। आज का दिन नई शुरुआत के रुप में देखा जाता है। ऐसे में लोग घरों में पूजा-पाठ भी करवाते हैं। आज चैत्र अमावस्या का दूसरा दिन है। इस बार ये अमावस्या दो दिन पड़ी है। कल के दिन लोग ने पितरों के लिए दीपदान और धूपदान करवाते हैं। वहीं आज स्नान और दान-पुण्य का काम किया जाएगा। बता दें कि चैत्र अमावस्या पर किया गया दान बहुत ही खास होता है।

पंचांग

तिथि अमावस्या - 06:52 ए एम तक

नक्षत्र उत्तर भाद्रपद - 04:05 ए एम, मार्च 20 तक

प्रतिपदा - 04:52 ए एम, मार्च 20 तक

करण नाग - 06:52 ए एम तक

योग शुक्ल - 01:17 ए एम, मार्च 20 तक

किंस्तुघ्न - 05:55 पी एम तक

बव - 04:52 ए एम, मार्च 20 तक

वार गुरुवार

पक्ष कृष्ण पक्ष

राशि और नक्षत्र

चन्द्र राशि मीन

नक्षत्र पद उत्तर भाद्रपद - 11:04 ए एम तक

सूर्य राशि मीन

उत्तर भाद्रपद - 04:46 पी एम तक

सूर्य नक्षत्र उत्तर भाद्रपद

उत्तर भाद्रपद - 10:26 पी एम तक

सूर्य नक्षत्र पद उत्तर भाद्रपद

उत्तर भाद्रपद - 04:05 ए एम, मार्च 20 तक

जानें गुरुवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 04:51 ए एम से 05:39 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:15 ए एम से 06:26 ए एम

अभिजित मुहूर्त 12:05 पी एम से 12:53 पी एम

विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:18 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 06:29 पी एम से 06:53 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 06:32 पी एम से 07:43 पी एम

अमृत काल 11:32 पी एम से 01:03 ए एम, मार्च 20

निशिता मुहूर्त 12:05 ए एम, मार्च 20 से 12:52 ए एम, मार्च 20

सर्वार्थ सिद्धि योग 04:05 ए एम, मार्च 20 से 06:25 ए एम, मार्च 20

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 02:00 पी एम से 03:30 पी एम

यमगण्ड 06:26 ए एम से 07:57 ए एम

आडल योग 04:05 ए एम, मार्च 20 से 06:25 ए एम, मार्च 20

दुर्मुहूर्त 10:28 ए एम से 11:17 ए एम, 03:18 पी एम से 04:07 पी एम

गुलिक काल 09:28 ए एम से 10:58 ए एम

वर्ज्य 02:26 पी एम से 03:57 पी एम

पञ्चक पूरे दिन

गण्ड मूल 04:05 ए एम, मार्च 20 से 06:25 ए एम, मार्च 20

बाण रज - 01:39 ए एम, मार्च 20 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय 06:26 ए एम

सूर्यास्त 06:32 पी एम

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय 06:28 ए एम

चन्द्रास्त 06:54 पी एम

दिन का चौघड़िया मुहूर्त

शुभ - उत्तम 06:26 ए एम से 07:57 ए एम

रोग - अमंगल 07:57 ए एम से 09:28 ए एम

उद्वेग - अशुभ 09:28 ए एम से 10:58 ए एम

चर - सामान्य 10:58 ए एम से 12:29 पी एम

लाभ - उन्नति 12:29 पी एम से 02:00 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम 02:00 पी एम से 03:30 पी एम

काल - हानि 03:30 पी एम से 05:01 पी एमकाल वेला

शुभ - उत्तम 05:01 पी एम से 06:32 पी एमवार वेला

रात का चौघड़िया मुहूर्त

अमृत - सर्वोत्तम 06:32 पी एम से 08:01 पी एम

चर - सामान्य 08:01 पी एम से 09:30 पी एम

रोग - अमंगल 09:30 पी एम से 10:59 पी एम

काल - हानि 10:59 पी एम से 12:28 ए एम, मार्च 20

लाभ - उन्नति 12:28 ए एम से 01:58 ए एम, मार्च 20काल रात्रि

उद्वेग - अशुभ 01:58 ए एम से 03:27 ए एम, मार्च 20

शुभ - उत्तम 03:27 ए एम से 04:56 ए एम, मार्च 20

अमृत - सर्वोत्तम 04:56 ए एम से

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!