Aaj ka panchang 12 May 2026: आज लग रही है एकादशी तिथि, बड़ा मंगल भी आज, व्रत वाली अपरा एकादशी तिथि कब, पढ़ें पंचाग
aaj ka panchang: आज ज्येष्ठ कृष्णपक्ष की दशमी तिथि है। इसके साथ ही आज ज्येष्ठ एकादशी तिथि आज से शुरू हो जाएगी।

12 मई, मंगलवार, शक संवत् : 22 वैशाख (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 29 वैशाख मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 24 जिल्काद, 1447, विक्रमी संवत् : प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ कृष्ण दशमी तिथि दोपहर 02.53 मिनट तक। विष्टि (भद्रा) करण दोपहर 02.53 मिनट तक। चंद्रमा कुंभ राशि में सायं 07.25 मिनट तक उपरांत मीन राशि में। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। बसंत ऋतु। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्। भद्रा दोपहर 02.53 मिनट तक। पंचक भी लगे हैं । आज ज्येष्ठ कृष्णपक्ष की दशमी तिथि है। विष्कुंभ योग भी आज बन रहा है, जो अच्छा नहीं माना जाता है। इसके साथ ही हनुमान जी की अराधना के लिए आज बड़ा मंगल भी है। इसके साथ ही आज ज्येष्ठ एकादशी तिथि आज से शुरू हो जाएगी। कृष्णपक्ष की एकादशी आज 12 मई को दिन में 2:53 बजे से शुरू होकर 13 मई को एक बजकर 31 मिनट तक रहेगी। मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान विष्णु की आराधना से सुख-समृद्धि और खुशहाली प्राप्त होती है। इसे अचला तिथि के नाम से भी जाना जाता है।
एकादशी पर कौन से बन रहे हैं योग
अपरा एकादशी पर पर आयुष्मान और सौभाग्य योग फलदायी होगा। यह उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र 12 मई की रात 01:18 बजे से 13 मई की रात 12: 18 बजे तक रहेगा। आयुष्मान योग 13 मई को सूर्योदय से शाम 05:46 बजे तक रहेगा। सौभाग्य योग सुबह 11:09 बजे से रात 08:36 बजे तक रहेगा। दोनों योगों के प्रभाव से व्रतकर्ता को विशेष फल की प्राप्ति होती है। महाभारत काल में युधिष्ठिर के आग्रह पर भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों को ज्येष्ठ कृष्णपक्ष एकादशी (अचला) व्रत के बारे में बताया। अचला व्रत का फल रहा कि पांडव महाभारत में विजयी रहे। मान्यता यह भी है कि ज्येष्ठ कृष्णपक्ष की एकादशी व्रत रखने से अपार धन-संपत्ति मिलती है।
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
सूर्योदय – सुबह 05:32
सूर्यास्त – शाम 07:03
चन्द्रोदय – रात 02:52, 13 मई
चन्द्रास्त – दोपहर 02:17
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त 05:02 सुबह से 05:38 सुबह
प्रातः सन्ध्या 05:20 से 06:13शाम तक
अभिजित मुहूर्त 01:17 दोपहर से 02:18 दोपहर तक
विजय मुहूर्त 04:19 दोपहर से 05:19 शाम
गोधूलि मुहूर्त 09:20 रात से 09:38 रात तक
सायाह्न सन्ध्या 09:22 शाम से 10:15 शाम तक
10:00 सुबह से 11:54 सुबह
गुलिक काल 01:47 शाम तक से 03:41
विडाल योग 06:13 सुबह से 09:47 रात तक




साइन इन