2026 Horoscope: Saturn-Rahu Transit to Bring Good Fortune for These Zodiac Signs 2026 में इन 3 राशियों पर रहेगी शनि-राहु की कृपा, होगा भाग्योदय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 में इन 3 राशियों पर रहेगी शनि-राहु की कृपा, होगा भाग्योदय

ज्योतिषशास्त्र में शनि और राहु को विशेष स्थान प्राप्त है। राहु और शनि के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति भयभीत रहता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि राहु और शनि सिर्फ अशुभ फल देते हैं। राहु और शनि शुभ फल भी देते हैं। राहु और शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है।

Thu, 27 Nov 2025 10:24 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
2026 में इन 3 राशियों पर रहेगी शनि-राहु की कृपा, होगा भाग्योदय

ज्योतिषशास्त्र में शनि और राहु को विशेष स्थान प्राप्त है। राहु और शनि के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति भयभीत रहता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि राहु और शनि सिर्फ अशुभ फल देते हैं। राहु और शनि शुभ फल भी देते हैं। राहु और शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। साल 2026 में शनि मीन राशि में ही रहेंगे और राहु कुंभ राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 2026 में कुछ राशि वालों पर शनि और राहु की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं, किन राशि वालों पर 2026 में रहेगी शनि और राहु की विशेष कृपा-

मिथुन राशि- मिथुन राशि पर 2026 में शनि और राहु की विशेष कृपा रहेगी। शनि कर्म भाव से आपको मेहनत, नेतृत्व क्षमता और करियर में मजबूत पकड़ देंगे, जबकि राहु अष्टम भाव से छुपे हुए लाभ और नए अवसर देंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतनवृद्धि की उम्मीद रहेगी, बिजनेस करने वालों को बड़े क्लाइंट, नए निवेशक और विस्तार के मौके मिलेंगे। विदेश से जुड़े काम भी बढ़ सकते हैं। 2026 मिथुन राशि वालों के लिए करियर ग्रोथ, आर्थिक लाभ और काम में चमक दिखाने वाला साल है।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए साल 2026 खुशियों से भरा दिख रहा है। आपकी परेशानियां कम होंगी। घर-परिवार, प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े मामलों में फायदा दिलाएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। घर की खरीद-फरोख्त में लाभ मिलेगा और अचानक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। परिवार का माहौल सामान्य से बेहतर रहेगा और किसी पुरानी दिक्कत का समाधान भी हो सकता है। यह साल तुला राशि वालों के लिए आराम, स्थिरता और आर्थिक मजबूती लेकर आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाग्यशाली और धनवान लोगों के हाथों में होती हैं ये रेखाएं

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए 2026 बेहद शुभ रहने वाला है। हिम्मत, आत्मविश्वास और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपकी मौजूदगी और व्यक्तित्व को और ताकत मिलेगी। इस साल बेरोजगारों को नई नौकरी मिलेगी, जिम्मेदार लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन से जुड़े फैसले आपके पक्ष में जाएंगे। पुराने अटके काम पूरे होंगे और मेहनत का सीधा फल मिलेगा। कुल मिलाकर 2026 मकर राशि वालों के लिए तरक्की, फायदा और नाम कमाने का साल रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!