कहलगांव विधानसभा सीट : बीजेपी के पवन कुमार यादव ने दर्ज की बड़ी जीत
कहलगांव विधानसभा सीट पर बीजेपी के पवन कुमार यादव ने बड़ी जीत दर्ज किया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश को 42,947 वोटों से हराया था। बीजेपी के पवन कुमार यादव को आखिरी राउंड की गिनती के...

कहलगांव विधानसभा सीट पर बीजेपी के पवन कुमार यादव ने बड़ी जीत दर्ज किया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश को 42,947 वोटों से हराया था। बीजेपी के पवन कुमार यादव को आखिरी राउंड की गिनती के बाद 1,15,326 वोट जबकि कांग्रेस के शुभानंद मुकेश को 72,379 वोट मिले।
26वें राउंड में बीजेपी के पवन कुमार यादव कर रहे हैं लीड
शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)- 49,231
पवन कुमार यादव (बीजेपी)- 90,770
- 21वें राउंड में बीजेपी के पवन कुमार यादव कर रहे हैं लीड
शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)- 40,833
पवन कुमार यादव (बीजेपी)- 71,641
- 17वें राउंड में बीजेपी के पवन कुमार यादव कर रहे हैं लीड
शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)- 33,992
पवन कुमार यादव (बीजेपी)- 58,502
- 14वें राउंड में बीजेपी के पवन कुमार यादव कर रहे हैं लीड
शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)- 28,915
पवन कुमार यादव (बीजेपी)- 48,430
- 12वें राउंड में बीजेपी के पवन कुमार यादव कर रहे हैं लीड
शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)- 25,606
पवन कुमार यादव (बीजेपी)- 39,509
- आठवें राउंड में बीजेपी के पवन कुमार यादव कर रहे हैं लीड
शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)- 19,849
पवन कुमार यादव (बीजेपी)- 24,023
- छठवें और सातवें राउंड में भी कांग्रेस के शुभानंद मुकेश को बीजेपी के पवन ने पिछाड़ते हुए 305 वोटों से आगे हो गए हैं।
शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)- 18,663
पवन कुमार यादव (बीजेपी)- 18,968
- पांचवें राउंड भी कांग्रेस के शुभानंद मुकेश ही आगे चल रहे हैं।
शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)- 16066
पवन कुमार यादव (बीजेपी)- 10,056
- चौथे राउंड में कांग्रेस के शुभानंद मुकेश ही आगे चल रहे हैं।
शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)- 12739
पवन कुमार यादव (बीजेपी)- 8832
- तीसरे राउंड में भी कांग्रेस के शुभानंद मुकेश ही आगे चल रहे हैं।
शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)- 9765
पवन कुमार यादव (बीजेपी)- 6999
- दूसरे राउंड में भी कांग्रेस के शुभानंद मुकेश ही आगे चल रहे हैं, लेकिन बीजेपी के पवन कुमार यादव मात्र 765 वोटों से ही पीछे टल रहे हैं।
- पहले राउंड के शुरूआती रूझानों में बीजेपी के पवन कुमार यादव पीछे, कांग्रेस के शुभानंद मुकेश चल रहे हैं आगे
शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)- 2905
पवन कुमार यादव (बीजेपी)- 2247
कहलगांव में पहले चरण में 28 अक्तूबर को चुनाव हुआ था। यहां 57.1 फीसद मतदान हुआ था। इस सीट पर 14 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस के शुभानंद मुकेश और बीजेपी के पवन कुमार यादव के अलावा भारतीय समता समाज पार्टी के भागीरथ कुमार और बसपा के कृष्ण कुमार मंडल मैदान में थे। शुरू से ही लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच ही थी।
भागलपुर का कहलगांव सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह नौ बार से विधायक रहे। इस बार वह खुद चुनावी मैदान में नहीं उतरे। उन्होंने अपने बेटे शुभानंद मुकेश को कांग्रेस के टिकट पर उतारा था।
कहलगांव में विधानसभा के अब तक 17 चुनाव हुए हैं। इस सीट पर कांग्रेस का ही बोलबाला रहा है। उसे 12 चुनावों में यहां पर जीत मिली है। सबसे अधिक जीत शुभानंद मुकेश के पिता सदानंद सिंह को मिली है।
पिछली बार कहलगांव सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सदानंद सिंह और लोजपा प्रत्याशी नीरज कुमार मंडल के बीच टक्कर थी। भाजपा और लोजपा ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में भाजपा का प्रत्याशी नहीं था। 2015 के चुनाव में सदानंद सिंह को 64981 वोट मिले थे और उन्होंने लोजपा प्रत्याशी नीरज कुमार मंडल को 21229 वोटों से हराया था।
मुकेश के पिता सदानंद सिंह की गिनती बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है। बिहार में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बावजूद हर बार वह अपनी सीट बचाने में कामयाब रहते हैं। वह बिहार सरकार में सिंचाई एवं उर्जा राज्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा 2000 से 2005 तक विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी रहे हैं। 2011 से अब तक वह कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं।
इस विधानसभा में कुल 3.23 लाख वोटर हैं। जिसमें 52.5 प्रतिशत पुरुष और 47.5 प्रतिशत महिला वोटर हैं। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 57.4 प्रतिशत वोटिंग हई थी। 1957 के चुनाव में इस सीट पर रिकॉर्ड 81.3 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसके साथ ही 2015 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन